Badminton : रांची जिला मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन हुए 75 मैच

अंडर-11 बालकों के सेमीफाइनल में हरीश उरांव ने तनय प्रसाद को 21-12, 21-16 से हराया.

रांची. प्रथम रांची जिला मेजर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन 75 मैच खेले गये. अंडर-11 बालकों के सेमीफाइनल में हरीश उरांव ने तनय प्रसाद को 21-12, 21-16 से हराया. बालिका वर्ग में सरन्या श्रीजा ने काव्या बर्मन को 19-21, 21-17, 21-14 से और अन्वी सिंह ने इशाना श्रीवास्तव को 21-13, 21-10 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. बालक अंडर-13 के क्वार्टर फाइनल में धार्या गुप्ता ने अधिराज सिंह को 21-00 व 21-01 से, कुलदीप मुर्मू ने आर्चीज चौहान को 21-14, 21-14 से, जबकि बालिका अंडर-13 में आस्था ने यश्मीता राय को 21-14, 21-16 और काश्वी सरावगी ने काव्या रॉय को 21-13, 21-14 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >