रिश्वत मांगने के आरोप में होमगार्ड के 3 पदाधिकारियों पर चलेगी विभागीय कार्रवाई

होमगार्ड कंपनी कमांडर से कथित रिश्वत मांगने के मामले में तीन अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी. आरोपों की जांच के लिए अलग-अलग संचालन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं.

रांचीः होमगार्ड के कंपनी कमांडर कैलाश यादव से कथित रूप से रिश्वत मांगने के मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की जाएगी. इनमें इंस्पेक्टर अनुज कुमार, इंस्पेक्टर संजय सिंह और कंपनी कमांडर सूरज सिंह शामिल हैं. विभागीय जांच के माध्यम से अधिकारियों पर लगे आरोपों की सच्चाई और पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 3 जगहों पर विवाद से अटका RIMS की चहारदीवारी का काम, जीर्णोद्धार भी धीमा

कमांडेंट कैलाश करमाली को मिली जांच की जिम्मेदारी

इंस्पेक्टर अनुज कुमार और इंस्पेक्टर संजय सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के संचालन पदाधिकारी होमगार्ड मुख्यालय के कमांडेंट कैलाश करमाली को बनाया गया है. उन्हें दोनों मामलों की जांच कर विभाग को रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, कंपनी कमांडर सूरज सिंह के मामले में लोहरदगा जिला समादेष्टा मोहम्मद इम्तियाज को विभागीय कार्यवाही का संचालन पदाधिकारी बनाया गया है. वह मामले से जुड़े आरोपों और संबंधित तथ्यों की जांच करेंगे.

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

होमगार्ड मुख्यालय इससे पहले भी रिश्वत मांगने के मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन जैसी कार्रवाई कर चुका है. अब कैलाश यादव से कथित रिश्वत मांगने के आरोपों की विभागीय जांच में यह स्पष्ट होगा कि आरोप कितने सही हैं और पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका रही है.

ये भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण में लगी गाड़ी के चालक और कर्मचारियों से मारपीट, शीशा तोड़ा और चाबी छीनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >