रांची डीसी ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, घर बैठे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत

Ranchi DC: रांची डीसी ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी शिकायत और समस्याएं घर बैठे दर्ज करा सकते हैं

रांची : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर आम लोगों के समस्याओं के सामाधान के लिए नयी पहल शुरू की है. इसके जरिये राजधानीवासी अपनी शिकायत और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप पर दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए एक नंबर ‘9430328080’ जारी किया गया है. इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को “अबुआ साथी” के तहत भेज सकते हैं.

शिकायतों के सामाधान में आएगी तेजी

रांची प्रशासन के इस नई व्यवस्था से आम लोगों के शिकायतों के सामाधान में तेजी आएगी. साथ ही किसी भी नागरिक को अपनी समस्याएं बताने के लिए किसी जनता दरबार में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा ये पहल जनता से जुड़ाव बढ़ाने में मददगार साबित होगी.

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नाम और संपर्क का पता साझा करना जरूरी

रांची जिला प्रशासन का कहना है कि व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायतें भेजने वाले नागरिक अपनी समस्याओं का पूरा विवरण भेज सकते हैं. साथ ही अपना नाम और संपर्क का पता भी देना अनिवार्य है. ताकि कार्रवाई के बाद आपके साथ जानकारी साझा किया जा सके. प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है. प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान जल्द और प्रभावी तरीके से मिल सकेगा.

Also Read: झारखंड में बिजली की किल्लत होगी दूर, नए साल पर पीवीयूएनएल का तोहफा, कब शुरू होगा उत्पादन?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >