रांची में युवती की बाइक पर पेट्रोल डालकर आधी रात को लगाई आग, CCTV फुटेज से दबोचा गया आरोपी

रांची में एक युवक ने युवती की खड़ी मोटरसाइकिल पर आधी रात को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए CCTV फुटेज की मदद से मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया.

रांची : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती की मोटरसाइकिल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पहचान कुरैशी मोहल्ला, कांटाटोली निवासी 31 वर्षीय इश्तियाक अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित अनुसंधान करते हुए आरोपी को धर दबोचा और मामले का खुलासा कर दिया.

आधी रात को दिया वारदात को अंजाम, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

घटना के संबंध में कांटाटोली हरिजन बस्ती निवासी शकीला खातून ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना आधी रात करीब एक बजे की है. आरोपी इश्तियाक अंसारी ने उनकी बेटी नर्गिश परवीन के नाम से पंजीकृत मोटरसाइकिल पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी. आग इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया.

ये भी पढ़ें: BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी से हड़कंप, देवघर पहुंची गुजरात पुलिस; युवक गिरफ्तार

SSP के निर्देश पर गठित टीम ने CCTV से पहचाना चेहरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी (SSP) रांची के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसके के आधार पर नामजद अभियुक्त इश्तियाक अंसारी की स्पष्ट पहचान हुई. इसके बाद छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से जली हुई मोटरसाइकिल को विधिवत जब्ती सूची बनाते हुए अपने कब्जे में ले लिया है. इस सफल कार्रवाई व छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मो. मुख्तार और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड के 7 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा विभाग के 58 लिपिकों का तबादला, 134 कर्मचारियों का संवर्ग तय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >