RSS कार्यालय पर हमला के आरोपियों का सामने आया आतंकी कनेक्शन, लोहरदगा के हैं रहने वाले

Ranchi Crime News: रांची के आरएसएस दफ्तर में हुए हमला मामले में आरोपियों का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. वारदात को अंजाम देने वाले लोहरदगा के रहने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर.

रांची से तौफीक आलम और प्रणव की रिपोर्ट

Ranchi Crime News, रांची: मंगलवार की रात 12.20 बजे रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस के कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमला मामले के आरोपी सैफ अंसारी सहित दोनों आरोपियों का आतंकी कनेक्शन सामने आया है. दरअसल, घटना के बाद फरार हो रहे दोनों को गुरुवार की देर रात पुलिस ने कोडरमा में ट्रेन से गिरफ्तार किया था. वो बाहर भागने की कोशिश में थे. दोनों लोहरदगा के रहने वाले बताये जाते हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें रांची के कोतवाली थाना में रख कर पूछताछ कर रही थी. इसी बीच आज दिन के 12 बजे वो हाजत से भाग निकले. उनके भागने की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे जिले की नाकेबंदी की. इसी बीच मांडर टोल प्लाजा पर पुलिस ने एक बस से उन्हें पकड़ा. इसी बीच वो भागने लगे. भागने के क्रम में उनलोगों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गयी. इस क्रम में उनमें से एक को गोली लगी, जिसे पुलिस सुरक्षा में रिम्स में भर्ती कराया गया है.

हमले का वीडियो भेजा था विदेश

जानकारी के अनुसार आरएसएस कार्यालय पर हमला के बाद घटना का वीडियो बना कर दोनों आरोपियों ने उसे पाकिस्तान भेजा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों का आतंकी कनेक्शन है. इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है.

Also Read: LIVE झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवाणी या प्रणव झा? कुछ ही देर में साफ होगी जीत-हार की तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >