Ranchi Crime: पूर्व IG PS नटराजन का स्टिंग कर चर्चा में आयी सुषमा बड़ाइक को मारी गोली, मेडिका में भर्ती

Ranchi Crime News: मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तीन लोग आये और सुषमा बड़ाइक को गोली मारकर भाग गये. तत्काल उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि सुषमा बड़ाइक ने पीएस नटराजन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था.

Ranchi Crime News: सुषमा बड़ाइक को मंगलवार सुबह गोली मार दी गयी. गंभीर हालत में सुषमा (Sushma Baraik Shot in Ranchi) को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे राजधानी रांची (Ranchi) के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू इलाके में गोली मारी गयी है. बताया जा रहा है कि हरमू चौक से सहजानंद चौक जाने वाले रास्ते में एचआई-211 के सामने आकाश बड़ाइक की दीदी सुषमा को अपराधियों ने गोली मार दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

पीएस नटराजन पर लगाये थे यौन शोषण के आरोप

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे तीन लोग आये और सुषमा बड़ाइक (Sushma Baraik News Today) को गोली मारकर भाग गये. तत्काल उसे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें कि सुषमा बड़ाइक ने पीएस नटराजन (IPS PS Natrajan) पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. हालांकि, आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन बाद में कोर्ट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया था.

Also Read: सुषमा बड़ाईक यौन शोषण मामले में पीएस नटराजन बरी

सुषमा के आरोप की वजह से बर्खास्त हुए थे पीएस नटराजन

कोर्ट के द्वारा बरी किये जाने से पहले वर्ष 2012 में पीएस नटराजन को बर्खास्त कर दिया गया था. उल्लेखनीय है कि सुषमा बड़ाइक ने 50 से अधिक लोगों पर बलात्कार और यौन शोषण के आरोप लगाये थे. मिली जानकारी के मुताबिक, सुषमा अपने बॉडीगार्ड के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी. इसी दौरान तीन लोग आये और उसे गोली मारकर फरार हो गये.

अपराधियों की हुई पहचान

हटिया के डीएसपी राजा मिश्रा ने बताया है कि पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं. अपराधियों को पहचान हो गयी है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि सुषमा अपने बॉडीगार्ड के साथ स्कूटी से जा रही थी. इसी दौरान तीन अपराधी आये और पीछे से उस पर फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद सुषमा गिर गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

हाई प्रोफाइल लोगों पर लगाये हैं यौन शोषण के आरोप

पुलिस का कहना है कि सुषमा ने कई हाई प्रोफाइल लोगों पर यौन शोषण या बलात्कार के आरोप लगाये हैं. हो सकता है कि इसकी वजह से ही उस पर हमला किया गया हो. हालांकि, जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक इसके कारणों के बारे में स्पष्ट तौर पर कहना मुश्किल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >