Ranchi Bandh: रांची बंद का दिखा व्यापक असर, अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच सकता है सरना समाज

Ranchi Bandh Updates: विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सरना झंडा के अपमान के विरोध में शनिवार को रांची बंद बुलाया. सुबह से ही राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद समर्थक पहुंच गये. सड़कों को जाम कर दिया. कई जगहों पर पुलिस के समझाने के बाद सड़कों को खाली कर दिया गया, लेकिन कुछ जगहों पर देर तक ये लोग जमे रहे. शहर भर में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.

Live Updates
4:58 PM. 8 Apr 23 4:58 PM. 8 Apr

अल्बर्ट एक्का चौक पहुंच सकता है सरना समाज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरना समाज के संगठनों के द्वारा आज के रांची बंद की शाम प्रदर्शनकारी अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करा सकते है. साथ ही सरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाला जा सकता है.

3:20 PM. 8 Apr 23 3:20 PM. 8 Apr

रांची बंद का दिखा व्यापक असर, जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती

राजधानी रांची में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. जगह-जगह पर अभी भी पुलिस बल तैनात है और निगरानी कर रहे हैं. बता दें कि बंद समर्थकों ने कई चौक-चौराहें पर जाम कर आवागमन ठप कर दिया था. जिससे राजधानी रांची थम सी गई थी.

3:20 PM. 8 Apr 23 3:20 PM. 8 Apr

बंद समर्थकों ने बंद कराया सतरंजी सप्ताहिक बाजार

राजधानी रांची के सतरंजी सप्ताहिक बाजार को भी बंद समर्थकों ने बंद कराया. जिससे लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ है.

11:37 AM. 8 Apr 23 11:37 AM. 8 Apr

रांची बंद को लेकर लालपुर चौक पर पुलिस बल की तैनाती

रांची बंद को लेकर लालपुर चौक पर भी पुलिस बल तैनात है.

3:20 PM. 8 Apr 23 3:20 PM. 8 Apr

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा- स्थिति अभी है सामान्य

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे. उन्होंने कहा कि अभी स्थिति बिल्कुल सामान्य है. सुबह में दो जगहों से जाम की सूचना प्राप्त हुई थी. बिरसा चौक और बायपास रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिलने थी. दोनों जगहों से जाम हटाया दिया गया है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात है.

11:37 AM. 8 Apr 23 11:37 AM. 8 Apr

अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थिति सामान्य, पुलिस बल मुस्तैद

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर स्थिति सामान्य हो गई है. भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद हैं.

11:37 AM. 8 Apr 23 11:37 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची के हरमू बायपास रोड की स्थिति हुई सामान्य, पुलिस ने हटाया जाम

राजधानी रांची के हरमू बायपास से पुलिस ने जाम को हटा दिया है. बंद समर्थक खुद ही थाने में गिरफ्तारी देने जा रहे हैं. फिलहाल, हरमू बायपास रोड की स्थिति सामान्य हो गई है.

11:37 AM. 8 Apr 23 11:37 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: आंदोलन चलता रहेगा, झारखंड जलता रहेगा : बंद समर्थक 

रांची के करमटोली चैक पर बंद को लेकर आदिवासी संगठन के लोग सड़क पर उतर गये हैं और आंदोलन चलता रहेगा, झारखंड जलता रहेगा का नारा लगा रहे है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: सिटी एसपी ने कहा 

रांची के सिटी एसपी ने कहा कि बिरसा चौक को खाली करा दिया गया है. फिलहाल, सैटेलाइट चौक को खाली कराया जायेगा. पुलिस फोर्स भेजा गया है. एसपी ने कहा कि बंद समर्थक को जगरनाथपुर थाना लेकर गई है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: बिरसा चौक पर स्थिति हुई सामान्य

रांची के बिरसा चौक पर स्थिति सामान्य हो गई है. पुलिस बंद समर्थकों को लेकर थाने लेकर गई.

3:20 PM. 8 Apr 23 3:20 PM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: बंद समर्थकों को थाने ले जा रही पुलिस

बंद समर्थकों को पुलिस थाने लेकर जा रही है. फिलहाल, पुलिस स्थति सामान्य करने में जुटी हुई है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: बंद समर्थकों ने मानी पुलिस की बात, खाली करवाया जा रहा बिरसा चौक रोड

राजधानी रांची में बंद को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. बंद समर्थकों ने पुलिस की बात मान ली है. पुलिस बिरसा चौक रोड को खाली करवाने में जुटी है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची में दिखने लगा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग

राजधानी रांची में बंद का असर दिखने लगा है. आदिवासी संगठनों के लोग रांची की सड़कों पर उतर कर बंद बंद कराने में जुट गये हैं.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: बाय पास रोड DPS के पास सड़क पूरी तरह ब्लॉक

राजधानी रांची के बाय पास रोड DPS के पास सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है. विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोग सड़क पर उतर गये हैं. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आदिवासी संगठनों का आज रांची बंद, 1500 जवान तैनात, धारा 144 लागू

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची के बूटी मोड़ चौक पर बंद का असर नहीं

रांची के बूटी मोड़ चौक पर बंद का असर नहीं देखा जा रहा है. स्थिति सामान्य है. वाहनों का परिचालन जारी है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची के बिरसा चौक पर बंद समर्थकों ने किया रोड जाम

रांची के बिरसा चौक पर बंद समर्थकों ने रोड को जाम कर दिया है. बिरसा चौक को चारों तरफ ब्लॉक कर दिया गया है. स्कूल कॉलेज की बसें भी प्रभावित है. बाय पास रोड DPS के पास सड़क को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची के करम टोली में बंद का करेंगे आदिवासी महासभा समर्थन

आदिवासी महासभा की कोर कमेटी की बैठक केंद्रीय धुमकुड़िया भवन, करम टोली चौक में हुई. इसकी अध्यक्षता करते हुए आदिवासी महासभा के अध्यक्ष नारायण उरांव ने कहा कि लोअर करम टोली में सरना झंडा जलाये जाने के विरोध में महासभा आठ अप्रैल के रांची बंद का समर्थन करेगा.

सरना झंडा के अपमान के खिलाफ झारखंड पहान महासंघ ने निकाला मशाल जुलूस, आज रांची बंद

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची के कई इलाकों में आज धारा 144 लागू, पुलिस अलर्ट

रांची बंद को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है. इसे देखते हुए शहर भर में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनमें रैपिड एक्सन पुलिस, क्यूआरटी, इको व जिला पुलिस हथियार और लाठी पार्टी को लगाया गया है.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: रांची के कई इलाकों में सुबह 8:00 बजे से धारा 144 लागू

राजधानी रांची के कई इलाकों में आज धारा 144 लागू रहेगा. सुबह 8:00 बजे से रात 11:30 बजे तक लागू रहेगी.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: सीएम आवास व सचिवालय की 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा

रांची बंद के आह्वान को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है. उपायुक्त और एसएसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि सीएम आवास और सचिवालय के 200 मीटर की परिधि में जुलूस, रैली, प्रदर्शन व घेराव नहीं किया जा सकता है. उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जायेगी. निषेधाज्ञा सुबह 8:00 बजे से रात 11:30 बजे तक लागू रहेगी.

10:09 AM. 8 Apr 23 10:09 AM. 8 Apr

Ranchi Bandh LIVE: आदिवासी संगठनों का आज रांची बंद, 1500 जवान रहेंगे तैनात

विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सरना झंडा के अपमान के विरोध में शनिवार को रांची बंद बुलाया है. इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया. इधर, बंद को देखते हुए शहर भर में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनमें रैपिड एक्सन पुलिस, क्यूआरटी, इको व जिला पुलिस हथियार और लाठी पार्टी को लगाया गया है. वहीं, बज्रवाहन, रंगीन पानी का टैंकर, आंसू गैस की टीम को भी लगाया गया है. एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवाार रात बैठक कर सभी डीएसपी व थाना प्रभारी को सुबह से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर विशेष गश्त करने के निर्देश दिये हैं

मुख्य बातें

Ranchi Bandh Updates: विभिन्न आदिवासी संगठनों ने सरना झंडा के अपमान के विरोध में शनिवार को रांची बंद बुलाया. सुबह से ही राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद समर्थक पहुंच गये. सड़कों को जाम कर दिया. कई जगहों पर पुलिस के समझाने के बाद सड़कों को खाली कर दिया गया, लेकिन कुछ जगहों पर देर तक ये लोग जमे रहे. शहर भर में 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >