रामनवमी की बैठक सह होली मिलन समारोह

महावीर मंडल नामकुम के तत्वावधान में रामनवमी को लेकर बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.

नामकुम. महावीर मंडल नामकुम के तत्वावधान में रामनवमी को लेकर बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी धूमधाम से मनायें. आनेवाले अखाड़ाधारियों व दर्शकों को परेशानी ना हो इसका ध्यान रखें. महावीर मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंह, आरती कुजूर, बिरसा पाहन, बिजेंद्र राय, अनिता तिर्की, रितेश उरांव, अरविंद झा, डॉ अंजेश कुमार, दुर्गाशंकर झा ने भी विचार रखें. अखाड़ा स्थल पर पूजन कर महावीरी झंडा लगाया गया. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामना दी एवं सोहार्द्र के साथ रंगों का त्योहार होली मनाने की अपील की. मौके पर प्रभाष झा, रिंकू राय, छोटू गोप, संजय सिंह, रामाशंकर सिंह, रमाकांत सिंह, नारायण प्रसाद, देवराज पासवान, बबलू सिंह, बबलू नायक, पवन सिंह, प्रकाश भारती, नीतेश सिन्हा, ललन ठाकुर, बिकु सिंह, शारदा देवी, इंदु देवी, रजनी देवी, साक्षी गोस्वामी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >