Ranchi News : रामगढ़ के प्रमोद अग्रवाल ने बीएसइ चेयरमैन का पद छोड़ा

कोल इंडिया में भी चेयरमैन के पद पर काम कर चुके हैं श्री अग्रवाल

रांची. मूल रूप से रामगढ़ के रहने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे प्रमोद अग्रवाल ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) के चेयरमैन और पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. श्री अग्रवाल कोल इंडिया में चेयरमैन के पद पर काम कर चुके हैं. आधिकारिक विज्ञप्ति और बीएसइ फाइलिंग के अनुसार उनके इस्तीफे के पीछे का कारण एक नया कार्यभार है. उन्हें पांच साल के लिए टाटा स्टील में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. जनवरी 2024 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कोल इंडिया के पूर्व प्रमुख प्रमोद अग्रवाल को बीएसइ अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए अपनी मंज़ूरी दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >