Football: पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता 23 से

डॉ रामदयाल मुंडा क्रीडा केंद्र एवं रुमबुल के संयुक्त तत्वावधान में 10वीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अगस्त तक डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया जायेगा.

रांची. डॉ रामदयाल मुंडा क्रीडा केंद्र एवं रुमबुल के संयुक्त तत्वावधान में 10वीं पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अगस्त तक डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया जायेगा. इसमें कुल 16 टीमों को शामिल किया जायेगा. प्रतियोगिता के विजेता को विजेता ट्रॉफी के साथ 1.4 लाख का नगद पुरस्कार दिया जायेगा. वहीं उप विजेता को ट्रॉफी और एक लाख रुपये ईनाम के रुप में दिया जायेगा. वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 15000 रुपये है और अंतिम तारीख 16 अगस्त है. प्रतियोगिता के आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण भगत, कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव संतोष उरांव, कृष्ण खलखो, दिनेश महतो, व राजू रजक है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें इस नंबर (9199739277) पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >