Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो में चल रहा इलाज

Ramdas Soren Injured : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शनिवार सुबह अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. गिरने से उनके सिर में गहरी चोट लगी है. उन्हें तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर करने का फैसला लिया.

Ramdas Soren Injured| जमशेदपुर, निखिल कुमार : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा– हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है. उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है. मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं.

जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली ले जाया जायेगा रामदास सोरेन को

रामदास सोरेन शनिवार तड़के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुबह के समय हुई जब वे दैनिक कार्यों के लिए बाथरूम में गए थे. परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता दी और तुरंत बेहतर इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया. उनके भतीजे विक्टर सोरेन ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने और चोट लगने की खबर से उनके परिजन और समर्थक बेहद चिंतित हैं.

यह भी पढ़ें : East Singhbhum News : पहाड़ पूजा से झलकती हैं आदिवासी समाज की जड़ें : रामदास सोरेन

प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं. सोरेन को एयर एंबुलेंस से रांची से दिल्ली ले जाया जायेगा. मालूम हो कि शुक्रवार को विधानसभा सत्र का पहला दिन था. उसमें शामिल होने के बाद शाम को घर लौट आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >