भगवती नगर में रामनवमी सह-मंदिर निर्माण पूजा संपन्न

भगवती नगर, गेतलातु में हर्षोल्लास के साथ विधिवत रामनवमी झंडा पूजन सह-मंदिर निर्माण पूजन किया गया.

रांची. भगवती नगर, गेतलातु में हर्षोल्लास के साथ विधिवत रामनवमी झंडा पूजन सह-मंदिर निर्माण पूजन किया गया. इसमें भगवती नगर वासियों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों का भी सहयोग रहा. इस अवसर पर कई दानकर्ता आगे आये. रवि सिंह, अवधेश सिंह व रजनीकांत सिंह ने मंदिर के लिए निर्माण सामग्री दान करने की इच्छा जतायी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुणाल सिंह व आलोक कुमार निक्की के साथ अन्य लोगों को रवि सिंह ने सम्मानित किया. इस अवसर पर बहादुर वर्मा, संजय कुमार, देवव्रत सिंह, दिनेश कुमार पप्पू, जगदीश महतो, धीरेंद्र सिंह, मंगल सिंह, एसके सिंह, संत सिंह, राजेंद्र बाबू, बच्चू जी, सुनील सिंह, नीतेश सिंह, अजित झा, शिव कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, कमाल खान व अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >