रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मंत्री भाजपा सह राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया.
राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सम्मान समारोह के लिए सरला बिरला पब्लिक स्कूल परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया. उन्होंने विद्यालय परिवार के स्नेह और सम्मान को अपने लिए विशेष बताया.
विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी. उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा की प्रेरणादायी यात्रा दूरदर्शिता, दृढ़ता, ईमानदारी और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व का उज्ज्वल प्रमाण है. उनकी उपलब्धियां युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
यह भी पढ़ें: रांची: निजाम नगर में नशे के सौदागरों का दुस्साहस, पुलिस जवान से भिड़े; आरोपी मौके से फरार
