बूटी मोड़ में राजस्थानी थीम पर बनेगा 51 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल

रांची के बूटी मोड़ में महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा राजस्थानी थीम पर इको-फ्रेंडली पंडाल बनाया जा रहा है. जानें इसकी खासियत और पूजा से जुड़ी पूरी जानकारी.

रांची. महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति शिवाजी चौक, बूटी मोड़ इस वर्ष राजस्थानी थीम पर काल्पनिक मंदिर का प्रारूप तैयार कर रही है. इसकी ऊंचाई 51 फीट और चौड़ाई 35 फीट होगी. पंडाल का निर्माण पुआल, टोकरी, बांस आदि से किया जा रहा है. पंडाल के अंदर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाया जायेगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा. यहां मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जायेगी. पंडाल का पट पंचमी को खुलेगा. पंडाल पूरी तरह इको-फ्रेंडली होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जायेगा. पंडाल निर्माण में 20 लाख रुपये और पूजा से लेकर साज-सज्जा, विद्युत सजावट व भोग वितरण सहित अन्य कार्यों में 15 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

महासप्तमी से विजयादशमी तक बंटेगा भोग

अध्यक्ष डॉ रूद्र नारायण महतो ने कहा कि यहां वर्ष 1991 से पूजा होती आ रही है. महासप्तमी से लेकर विजयादशमी तक भोग का वितरण किया जायेगा. पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा व देवी प्रतिमा का निर्माण कार्य बंगाल के पंडाल निर्माता रवींद्र पाल व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है.

कमेटी के पदाधिकारियों के नाममुख्य संरक्षक राम टहल चौधरी (पूर्व सांसद), अध्यक्ष डॉ रूद्र नारायण महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, सज्जन कुमार पंकज, उपाध्यक्ष बलराम सिंह, श्याम कुमार मुन्ना, जुगल किशोर ओहदार, उपेंद्र सिंह, पवन दुबे, महासचिव उमेश कामदार, सचिव संजय महतो, विकास कुमार, उपसचिव मनोज ठाकुर, प्रदीप साहू, विक्रम गुप्ता, रणधीर सिंह, जय शंकर प्रसाद, महेश नायक, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद, विनय रंजन जायसवाल, उपकोषाध्यक्ष मनोज यादव, मीडिया प्रभारी सतीश केशरी, विद्युत महतो, संरक्षक सुरेश बैठा विधायक, अवधेश बैठा पार्षद, कार्यानंद तिवारी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >