अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध छापा, एक गिरफ्तार

.

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध छापामारी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी गोविंद कुमार के अनुसार धमधमियां में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में राजेंद्र भोक्ता (पिता-स्व जीतवाहन भोक्ता) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसके पास से करीब 10 लीटर अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की. इसे लेकर मैक्लुस्कीगंज थाना में मामला दर्ज किया गया. छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, सअनि दिनेश कुमार मंडल सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >