प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा को नहीं मिली अग्रिम जमानत

Ranchi News: रांची सिविल कोर्ट ने गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. फिलहाल राहुल राणा फरार चल रहा है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट 

Ranchi News: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे राहुल राणा की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और रांची पुलिस का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने राहुल राणा को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी. 

फरार है राहुल 

राहुल राणा की ओर से अधिवक्ता सुजय दयाल के माध्यम से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. राहुल फिलहाल पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार है. 

गंभीर आरोपों में नाम 

राहुल राणा पर गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए काम करने और रंगदारी के नेटवर्क में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं. रांची पुलिस को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के होटल टीटॉस में एक वेटर की हत्या के मामले में राहुल राणा की तलाश है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव का रण: झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ की आहट, JMM के तेवर ने भी बढ़ाई धड़कन

यह भी पढ़ें: झारखंड में वेतन संकट: चुनाव ड्यूटी पर गए सचिव, 12 विभागों के कर्मियों की अटकी सैलरी

यह भी पढ़ें: रांची में सुबह-सुबह घना कोहरा, 19-20 अप्रैल को झारखंड के इन जिलों में लू का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >