रांची: पतराहातू से तेतला बड़ाइक टांड़ जाने वाले मार्ग पर राहू नदी के क्षतिग्रस्त पुल से बुधवार को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आवागमन बंद करा दिया. पुल बंद होने से सिल्ली और सोनाहातू प्रखंड के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है. सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर नोटिस लगाया है.
ये भी पढ़ें- Jharkhand High Court Advocates Association Election 2026: 92 उम्मीदवारों के बीच आज मतदान, 2,889 वकील करेंगे वोट
बीच से धंस गया है पुलस
नोटिस के माध्यम से पुल पर आवागमन बंद होने की सूचना दी गई है. बताया गया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राहू नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल बीच से धंस गया है और इसके पिलर में भी दरारें आ गई हैं. पुल और पानी की सतह के बीच अब मात्र पांच से सात फीट की दूरी बची है. लगातार बारिश और नदी के जलस्तरमें वृद्धि होने पर पुल के और क्षतिग्रस्त होने या बह जाने का खतरा बना हुआ है.
प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है. पुल बंद होने के बाद कुछ ग्रामीण आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.
