पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बुधवार को अंचल कार्यालय में सीओ राजकुंवर सिंह के साथ बैठक की. जमीन से संबंधित मामलों का जायजा लिया. उन्होंने सीओ को कार्यों में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने प्रत्येक मंगलवार को जमीन संबंधी जनसुनवाई करने की सलाह दी. श्री तिर्की ने बेड़ो में अतिक्रमण पर गंभीरता से कदम उठाने को कहा. कहा कि अधिकारी प्रतिदिन के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि काम की सही निगरानी नहीं होगी तो सरकार की छवि खराब होती है. उन्होंने अंचल कार्यालय के क्लर्क अमन टोपनो को छुट्टी लेने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि काम करने में रुचि नहीं है तो अवकाश लेकर चले जायें, अन्यथा कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोका जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने बीएलओ और बीएलए की संयुक्त बैठक करने को कहा. कहा कि जितने भी जमीन विवाद के लंबित मामले हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें. मौके पर अंचल निरीक्षक बिशराम, प्रधान सहायक, नाजीर, राजस्व कर्मचारी, प्रखंड अध्यक्ष प्रो करमा उरांव, उपप्रमुख मोद्दसिर हक, मीर मुस्लीम व कर्मी उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.