रेल पटरी पर बैठ कर किया आंदोलन

रेल टेका, डगर छेका आंदोलन को लेकर शनिवार को शिवलाल महतो के नेतृत्व में कुरमी समाज के आंदोलनकारी मेसरा रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी पर बैठ गये और ट्रेनों को रोक दिया.

मेसरा.

रेल टेका, डगर छेका आंदोलन को लेकर शनिवार को शिवलाल महतो के नेतृत्व में कुरमी समाज के आंदोलनकारी मेसरा रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी पर बैठ गये और ट्रेनों को रोक दिया. आंदोलनकारी हमें आदिवासी की सूची में शामिल करो लिखी तख्ती लिये प्रदर्शन किये. कांके सीओ अमित भगत, डीएसपी संजीव कुमार बेसरा व मेसरा ओपी प्रभारी संजीव कुमार स्थिति का जायजा ले रहे थे. उक्त अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को समझा कर रेलवे पटरी से हटा कर आंदोलन समाप्त कराया. शिवलाल महतो ने सीओ को मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर सब इंस्पेक्टर अभय सिंह, बसंत कुमार आदि मौजूद थे. आंदोलनकारियों में बाबूलाल महतो, दिनेश महतो, रामलाल महतो, महेंद्र महतो, बालकिशन महतो, रूपेश करवार, किशोर महतो, वैजयंती देवी, रिंकी चौधरी, मालती देवी, लीलावती, सुगन देवी, यशोदा कुमारी, सोनी देवी, भादर देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, गूंजा देवी, लालीवती देवी, किरण देवी, संजना देवी, सुनीता देवी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >