राष्ट्रपति पुरस्कर प्राप्त कर लौटी सरिता का मुरी में स्वागत

सरिता कुमारी का मुरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भव्य स्वागत किया गया.

सिल्ली. दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्कॉउट व गाइड, रांची मंडल की गाइड विंग से प्रथम राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करनेवाली छोटा मुरी निवासी एम शंकर प्रसाद की पुत्री सरिता कुमारी का मुरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भव्य स्वागत किया गया. एसीएमओ डॉ जे कच्छप, स्टेशन प्रबंधक राकेश कुमार, डीओसी सैयद शाहिद अली, ने सरिता कुमारी का माला पहनाकर स्वागत तथा शुभ कामनाएं दी. इस मौके पर मुरी ग्रुप के ग्रुप लीडर मुजफ्फर अली व ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे. सरिता कुमारी को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को दिया है. यह पुरस्कार सरिता को स्काउट गाइड में उसकी कर्तव्यनिष्ठा व बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला है. सरिता ने बताया कि वह यह सर्वोच्च पुरस्कार पाकर काफी उत्साहित है और आगे भी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >