झारखंड में 24 से 26 मई तक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर, रांची व खूंटी में ये है कार्यक्रम

राष्ट्रपति नामकुम स्थित जेयूटी परिसर में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे. राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है.

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई 2023 को झारखंड आ रही हैं. वे यहां 24 से 26 मई 2023 तक रहेंगी. मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 24 मई की एयरफोर्स के विमान से सुबह 7:00 बजे नयी दिल्ली से रवाना होंगी और सुबह 8:55 बजे देवघर पहुंचेंगी. वहां 9:20 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 10:20 बजे वह देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी. श्रीमती मुर्मू सुबह 10:50 बजे देवघर से रांची के लिए रवाना होंगी. दोपहर 12:00 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा.

श्रीमती मुर्मू 12:20 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और 12:30 बजे अलबर्ट एक्का चौक स्थित अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी. राष्ट्रपति दोपहर 1:00 बजे राजभवन पहुंचेंगी. विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी. शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक वे झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी. इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वे पुन: राजभवन लौटेंगी. 25 मई को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग द्वारा आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी. यहां से वे पुन: राजभवन लौटेंगी.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर ट्रिपल आईटी कैंपस में 4 लेयर की होगी सुरक्षा, 3000 फोर्स होंगे तैनात

25 मई की शाम 4:00 से 5:00 बजे तक राष्ट्रपति नामकुम स्थित जेयूटी परिसर में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी. इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे. राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक उनका विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है. दिन के 11:30 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >