रिम्स में शनिवार को दो बजे तक ही ओपीडी चलाने की तैयारी

रिम्स कार्यकारिणी समिति के फैसले पर शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री ने दी सहमति. दो ऑडियोमेट्री मशीन खरीदने पर भी बनी है सहमति.

रांची. एम्स की तर्ज पर रिम्स में भी शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक ही ओपीडी का संचालन करने समेत छह फैसले को लागू करने की तैयारी में प्रबंधन जुटा है. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं दोपहर बाद भी पूर्व की तरह जारी रहेंगी. वहीं, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की एंट्री शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद ही होगी. इसके अलावा इएनटी विभाग में ऑडियोमेट्री जांच की दो मशीन खरीदी जायेगी. योग्यतानुसार दक्ष कर्मियों की नियुक्ति भी की जायेगी. प्रबंधन का कहना है कि इन सभी मुद्दों पर शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की सहमति प्राप्त है. हालांकि, बिना शासी परिषद की बैठक में सहमति बने इसे लागू नहीं किया जा सकता है. वहीं, केंद्रीय इमरजेंसी में आनेवाले मेडिको लीगल केस के लिए रेडियोलॉजिकल टेस्ट (एक्स-रे व सीटी स्कैन) निःशुल्क किया जायेगा. इस बीच जांच के अभाव में ट्रॉमा मरीजों की भर्ती व इलाज को रोका नहीं जायेगा. आयुष्मान भारत योजना के मरीजों का सुलभ उपचार सुनिश्चित करने के लिए 15 कंप्यूटर ऑपरेटर, 12 लैब टेक्नीशियन और 25 वार्ड ब्वॉय को नियुक्त किया जायेगा. वहीं, अधीक्षक के पास अत्यधिक लोड होने पर उनके सहयोग के लिए अपर चिकित्सा अधीक्षक और एक अन्य उपाधीक्षक को भी नामित करने का निर्णय जीबी में लिया जायेगा. 64 आउटसोर्स कर्मियों के वेतन भुगतान पर भी फैसला होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >