Ranchi news : हरमू, अरगोड़ा व पुंदाग फीडर से शुक्रवार को बंद रहेगी बिजली

इस अवधि में स्मार्ट प्वाइंट और स्टेट फूड कॉरपोरेशन के पास एलटी लाइन का काम किया जायेगा.

रांची. न्यू हरमू फीडर में शुक्रवार को दिन के 11.30 से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस अवधि में स्मार्ट प्वाइंट और स्टेट फूड कॉरपोरेशन के पास एलटी लाइन का काम किया जायेगा. इस कारण से इस इलाके के दोनों ट्रांसफाॅर्मर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पुंदाग के दीपाटोली फीडर से आरडीएसएस योजना से संबंधित कार्य किये जाने के कारण दिन के 11.30 से तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इस कारण ऑफिसर्स लैंड सहित अन्य संबंधित इलाके में उपभोक्ता को बिजली नहीं मिलेगी. अशोक नगर के अरगोड़ा फीडर से दिन के 10 से तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी. इस अवधि में अमलतास, अशोक नगर रोड नंबर चार के इलाके में बिजली नहीं मिलेगी.

बिजली चोरी के खिलाफ 1117 पर प्राथमिकी व जुर्माना

रांची. बिजली चोरी के खिलाफ जेबीवीएनएल के एपीटी टीम द्वारा रांची सहित पूरे राज्य में छापेमारी अभियान चलाया गया. कुल 6798 स्थानों पर छापेमारी की गयी. जिसमें 1117 लोगों एवं प्रतिष्ठानों को बिजली चोरी में संलिप्त पाया गया और इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना किया गया है. सबसे अधिक छापेमारी रांची में हुई, जिसमें 121 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. वहीं सबसे कम मामले गढ़वा में आये, जहां पर 28 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस दौरान कुल 174.82 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >