Jharkhand News: आज से रांची में होगा पौष मेले का आयोजन, बंग समुदाय की परंपरा से हो सकेंगे रू-ब-रू

Jharkhand News: रांची के बिरसा मुंडा पार्क में पौष मेले का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम आज और कल चलेगा. इसमें शहरवासी बंग समुदाय की परंपरा और खान पान से रू-ब-रू हो सकेंगे.

रांची : भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क (जेल पार्क) अगले दो दिनों तक बंग परिवेश में ढला नजर आयेगा. बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रेस्ट की ओर से 28 और 29 दिसंबर को पौष मेला का द्वितीय संस्करण आयोजित होगा. रांचीवासियों के लिए यह पारंपरिक मेला नि:शुल्क होगा. जिसके लिए प्रवेश द्वार ईस्ट जेल रोड स्थित गेट से रखा गया है.

बंग समुदाय की परंपरा से हो सकेंगे रूबरू

रांची के पौष मेले में आगंतुक बंग समुदाय की परंपरा और पारंपरिक व्यंजनों से रूबरू हो सकेंगे. प्रवेश द्वार से ही बंग परिवेश की सज्जा नजर आयेगी. पारंपरिक ढेका, चलनी, टुकरी और ताड़ के पत्ते से बने हाथ पंखे से परिवेश को सजाया गया है. यह जानकारी ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को दी.

Also Read: Dhanbad News : धनबाद अभिलेखागार के प्रधान सहायक और अनुबंधकर्मी 6500 रुपये घूस लेते पकड़ाये

सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि दो दिवसीय पौष मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है. इसे देखते हुए आयोजन समिति ने मेला के उद्घाटन समारोह को सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया है. शनिवार, 28 दिसंबर को दोपहर एक बजे से मेला शुरू होगा और इसका उद्घाटन शाम 05:30 बजे किया जायेगा.

कौन कौन से कार्यक्रमों का होगा आयोजन

पौष मेला में राज्य समेत आसपास के राज्यों से कलाकार अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगे. शनिवार को सुबह एक बजे से पेंटिंग एंड ड्रॉइंग का आयोजन होगा, इसमें कलाकार हस्तकला का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, शाम छह बजे फैशन शो होगा. शाम 06:40 बजे से मौलाली रंगशिल्पी कोलकाता की ओर से हास्य नाटक का मंचन होगा. शाम 07:30 बजे से सारेगामा कोलकाता फेम गुरुजीत सिंह प्रस्तुति देंगे.

Also Read: Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, JSSC करेगा लेखा सहायक की नियुक्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >