Crime News : चौक-चाैराहों में लगे चेन स्नेचरों के पोस्टर

पोस्टर में दो अलग-अलग गिरोह के लोग हैं शामिल

रांची. राजधानी में चेन छिनतई करने वाले बाइकर्स गैंग के अपराधियों का रविवार को रांची पुलिस ने पोस्टर तैयार कर जारी किया है. यह पोस्टर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हासिल फुटेज के आधार पर तैयार किये गये हैं. तैयार पोस्टर को रांची पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में चिपकाया है. पोस्टर के जरिये आम लोगों को बताया गया है कि ये चेन स्नेचर हैं. इनके बारे में सूचना देने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जायेगा. पोस्टर में पुलिस अधिकारियों का नंबर भी जारी किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पोस्टर में दो अलग-अलग गिरोह के लोग शामिल हैं. इसमें एक गिरोह ने लालपुर तथा दूसरे गिरोह ने खेलगांव थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. गिरोह द्वारा राजधानी के दूसरे थाना क्षेत्रों में भी चेन छिनतई की जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस इन अपराधियों के बाइक के नंबर के आधार पर उन्हें ट्रैक करने का प्रयास कर रही है. उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बाइकर्स गैंग द्वारा चेन छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. जिस कारण पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >