रिम्स निदेशक के कार्यालय आया पॉजिटिव कर्मी

रिम्स निदेशक के कार्यालय आया पॉजिटिव कर्मी

रांची : निदेशक कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी कोरोना रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण बुधवार को कार्यालय पहुंच गया, लेकिन पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार कर्मचारी को सामान्य सर्दी व खांसी की समस्या थी, लेकिन एहतियात के तौर पर उनसे अपना सैंपल जांच के लिए दिया था. मंगलवार की रात को जांच की रिपोर्ट आयी, लेकिन ज्यादा रात होने के कारण उसको सूचना नहीं मिल पायी थी.

वहीं एक अन्य कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव हो गया है, जिससे अभी तक पांच कर्मचारी पॉजिटिव आये हैं.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >