Ranchi News : पूजा सिंघल दस्तावेज देखने कोर्ट पहुंची

इडी ने 2022 में गिरफ्तार किया था पूजा सिंघल को

रांची. आइएएस पूजा सिंघल दस्तावेज देखने के लिए गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट पहुंची. गौरतलब है कि दो साल आठ महीने पहले पूजा सिंघल को इडी ने गिरफ्तार किया था. मनरेगा में हुए घोटाला सहित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के बाद उन्हें इडी ने 2022 में गिरफ्तार किया था. उनके सीए के पास से कराेड़ों रुपये बरामद किये गये थे. सीए की गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया था. पूजा सिंघल भ्रष्टाचार के आरोप में दो साल आठ महीने जेल में रही. पूजा सिंघल के करीबी के 20 ठिकानों पर मई 2022 में छापेमारी की गयी थी. इतना ही नहीं पूजा सिंघल के घर से भी घोटाला से संबंधित कई महत्वपूर्ण कागजात इडी ने जब्त किया था. दिसंबर 2024 में उन्हें सशर्त जमानत मिली है. मामले में वह अपने केस संबंधित जानकारी व इडी के दस्तावेज देखने के लिए बुधवार को कोर्ट पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >