थाना क्षेत्र में चोरी व जमीन विवाद में मारपीट मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
कांके.
थाना क्षेत्र में चोरी व जमीन विवाद में मारपीट मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने सोमवार की रात सभी आरोपियों के घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. वहीं पूछताछ के बाद मंगलवार देर शाम जेल भेजा गया. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चोरी मामले में हुसीर निवासी सलीम अंसारी पिता साहिजान अंसारी व मोकिम अंसारी पिता मुर्सलीम अंसारी को जेल भेजा गया. वहीं जमीन विवाद मामले में गढ़ हुसीर निवासी मोजिब अंसारी उर्फ मोजिया, सैयद अंसारी व तैयब अंसारी तीनों के पिता क्यामुद्दीन अंसारी, मुर्शीद अंसारी, वाजीद अंसारी उर्फ उसैद अंसारी दोनों के पिता मनान अंसारी, इजाज अंसारी पिता शेख रोजीद, अब्दुल मल्ल्कि पिता इनायत अंसारी को जेल भेजा गया. वहीं अन्य एक जमीन विवाद में मारपीट मामले में बड़गाई निवासी राज साहू उर्फ राजनंदन साहू पिता दशरथ साहू को जेल भेजा गया.
फोटो, गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते थाना प्रभारी व अन्य.B
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।