फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त आलोक यादव के घर पर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया.

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त आलोक यादव के घर पर गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने बताया कि आरोपी चंद्रशेखर कुमार यादव उर्फ आलोक यादव पिता रामप्रसाद यादव ग्राम भगिया, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार का निवासी है. जिसके विरुद्ध मैक्लुस्कीगंज थाना कांड संख्या 30/24 दिनांक 18.07.2024,, धारा 103(1)/61(2)बीएनएस, 17 सीएलए एक्ट और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. आलोक यादव के विरुद्ध रांची सिविल कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार को स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में ढोल नगाड़ा बजाकर उसके घर पर चिपकाया गया. साथ ही चौक-चौराहों पर भी इश्तेहार चिपकाया गया है. मौके पर मैक्लुस्कीगंज पुलिस अवर निरीक्षक बिरजू प्रसाद सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >