Ranchi news : ब्लैक फिल्म बेचने वालों को ट्रैफिक पुलिस भेज रही नोटिस

नोटिस के जरिये पुलिस द्वारा दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है.

रांची. राजधानी में मोडिफाइ साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म बेचने वाले को भी ट्रैफिक पुलिस ने अब नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. नोटिस के जरिये पुलिस द्वारा दुकानदारों को हिदायत दी जा रही है. कहा जा रहा है कि आप अपनी दुकान में अनधिकृत रूप से उक्त सामान किसी गाड़ी में नहीं लगायेंगे. यदि आपके खिलाफ इस बात की तरह की कोई शिकायत मिलती है, तब आपके खिलाफ विधि पूर्वक कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि ब्लैक फिल्म लगाने, मोडिफाइ साइलेंसर लगाकर तेज आवाज निकालने वाले वाहन और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ हाइकोर्ट के निर्देश पर पुलिस अभियान भी चला रही है.

बूटी चौक के पास मोबाइल छीनकर भागे अपराधी

रांची. हनुमान नगर बूटी निवासी रघुनंदन राय से गुरुवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने बूटी चौक के पास मोबाइल फोन छीन लिया. घटना को लेकर रघुनंदन राय ने दो अपराधियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज कराया है. बताया है कि मैं ई रिक्शा से जा रहा था. इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो अपराधी आये और मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया. पीछा करने के क्रम में दोनों अपराधियों ने फुचका कॉलोनी के पास अपनी बाइक काे छोड़ दिया और मोबाइल लेकर भाग निकले. पुलिस को शक है घटना में प्रयुक्त बाइक चोरी की होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >