PM Modi Jharkhand Visit: पीएम ने कहा- झारखंड का होगा विकास, ये मोदी की गारंटी है

PM Modi Jharkhand Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद आ रहे हैं. वह हर्ल के सिंदरी उर्वरक प्लांट समेत 35747 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. मुख्य कार्यक्रम हर्ल प्लांट में होगा. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में…

7:58 PM. 1 Mar 24 7:58 PM. 1 Mar

पीएम ने कहा- झारखंड का होगा विकास, ये मोदी की गारंटी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में कहा कि झारखंड का विकास होगा. ये मोदी की गारंटी है. वर्तमान सरकार के पास कोई विजन नहीं है.

7:24 PM. 1 Mar 24 7:24 PM. 1 Mar

10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं. अभी भी जो लोग गरीबी में जी रहे हैं, उनकी गरीबी भी जाएगी. उन्होंने कहा कि मोदी का संकल्प है- ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित झारखंड’.

7:16 PM. 1 Mar 24 7:16 PM. 1 Mar

आदिवासी मेरे परिवारजन, आपके बच्चों का भविष्य मेरी गारंटी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने धनबाद की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक समझा. ये लोग यहां के प्रतिभाशाली नौजवानों को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे, क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं. मोदी आपके बारे में सोचता है, आपके भविष्य के बारे में सोचता है. आप ही मेरे परिवारजन हैं, आपके बच्चों का भविष्य, मेरी गारंटी है.

7:15 PM. 1 Mar 24 7:15 PM. 1 Mar

मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये इंडी गठबंधन वाले कितना भी दबाव बना लें, लेकिन ये मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है. उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज की योजना मोदी चालू रखेगा, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे.

7:13 PM. 1 Mar 24 7:13 PM. 1 Mar

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के दुश्मन : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने धनबाद में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास. वहीं, कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, सभी विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं.

7:11 PM. 1 Mar 24 7:11 PM. 1 Mar

जहां उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से शुरू होती है मोदी की गारंटी

देश कह रहा है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंट�� शुरू होती है. झारखंड के लोग मोदी की ऐसी अनेक गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुईं हैं.

7:10 PM. 1 Mar 24 7:10 PM. 1 Mar

जेएमएम का मतलब – जमकर खाओ, धनबाद में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद के बरवाअड्डा में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो. शासन-प्रशासन ईमानदार हो. लेकिन जब से यहां झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से यहां स्थितियां बदल गईं हैं. उन्होंने झामुमो और कांग्रेस को परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार करार दिया. उन्होंने कहा कि जेएमएम का मतलब हो गया है- जमकर खाओ.

7:10 PM. 1 Mar 24 7:10 PM. 1 Mar

झामुमो-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी- झारखंड में निकल रहीं हैं नोटों की गड्डियां

झामुमो और कांग्रेस ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं. आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं.

6:18 PM. 1 Mar 24 6:18 PM. 1 Mar

पीएम मोदी धनबाद के बरवाअड्डा पहुंचे, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल सिंदरी के परिसर से झारखंड को हजारों करोड़ की सौगात देने के बाद धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. यहां भाजपा की विशाल रैली को संबोधित करेंगे.

6:05 PM. 1 Mar 24 6:05 PM. 1 Mar

मैंने कहा था कि सिंदरी को चालू करूंगा, तो कर दिया, ये मोदी की गारंटी है : बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी में कहा कि मैंने कहा था कि सिंदरी के उर्वरक कारखाने को चालू करूंगा, सो मैंने कर दिया. ये मोदी की गारंटी है. इसके बाद वह धनबाद के बरवाअड्डा के लिए रवाना हो गए.

6:02 PM. 1 Mar 24 6:02 PM. 1 Mar

बरवाअड्डा में विजय संकल्प महारैली का मंच तैयार, पीएम मोदी का इंतजार

बरवाअड्डा में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प महारैली के लिए मंच तैयार है. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. थोड़ी देर में पीएम मोदी सिंदरी के हर्ल प्लांट का उद्घाटन करेंगे. यहां से झारखंड को कई सौगातें देंगे. इसके बाद वह सीधे बरवाअड्डा जाएंगे, जहां भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे. विजय संकल्प महारैली के लिए स्टेज तैयार है. सबको पीएम मोदी का इंतजार है.

5:51 PM. 1 Mar 24 5:51 PM. 1 Mar

पीएम मोदी हर्ल सिंदरी से धनबाद के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल सिंदरी से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं. धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट मैदान में पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे.

5:39 PM. 1 Mar 24 5:39 PM. 1 Mar

उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने चतरा स्थित उत्तरी कर्णपुरा सुपर थर्मल पावर परियोजना का लोकार्पण किया. साथ ही झारखंड में तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई

5:38 PM. 1 Mar 24 5:38 PM. 1 Mar

पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर किया योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया.

5:23 PM. 1 Mar 24 5:23 PM. 1 Mar

इन योजनाओं का शिलान्यास कर रहे पीएम मोदी

350 करोड़ की लागत से प्रधानखांटा-पाथरडीह बाजार-भोजूडीह 17.10 किमी लाइन का दोहरीकरण कार्य

63 करोड़ की लागत से सिंदरी मार्शलिंग यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य, तीन किमी की सिंदरी मार्शलिंग यार्ड-सिंदरी टाउन साउथ लाइन का कार्य

167 करोड़ की लागत से जमुनियाटांड़-चंद्रपुरा रेल सेक्शन का आठ किमी दोहरीकरण कार्य

138 करोड़ की लागत से पतरातू से टोकीसूद तक 7.2 किमी तक रेल ओवर लाइन का कार्य

143 करोड़ की लागत से कुजू से रांची रोड तक 7.27 किमी का वाइ कनेक्शन लाइन कार्य

479 करोड़ की लागत से धनबाद से चंद्रपुरा तक 28 किमी का लाइन कार्य

12334 करोड़ की लागत से सोननगर से अंडाल तक 305 किलोमीटर की दो रेललाइन

5:19 PM. 1 Mar 24 5:19 PM. 1 Mar

पीएम मोदी ने सीसीआर रूम का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर्ल सिंदरी के प्लांट में स्थित सीसीआर रूम का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों से उसकी जानकारी भी ली.

5:09 PM. 1 Mar 24 5:09 PM. 1 Mar

समृद्ध भारत के सपने को साकार करेगा हर्ल का यूरिया कारखना

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि हर्ल सिंदरी का यह यूरिया कारखाना समृद्ध भारत के सपने को साकार करेगा.

5:06 PM. 1 Mar 24 5:06 PM. 1 Mar

पीएम मोदी की जनसभा के मद्देनजर एसएनएमएमसीएच अलर्ट पर

धनबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की वजह से एसएनएमएमसीएच को अलर्ट पर रखा गया है. किसी भी आपात स्थिति के लिए सीसीयू को खाली कराकर रखा गया है. अस्पताल परिसर से सभी वाहनों को बाहर कर दिया गया है. वहीं, अस्पताल परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. सीसीयू में चिकित्सकों की स्पेशल टीम को तैनात किया गया है.

5:05 PM. 1 Mar 24 5:05 PM. 1 Mar

बरवाड्डा में जनसभा को संबोधित कर रहीं अपर्णा सेन गुप्ता

बरवाअड्डा कार्यक्रम स्थल पर अपर्णा सेन गुप्ता का संबोधन शुरू हो चुका है. उन्होंने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आज से पहले कभी इतनी योजनाएं शुरू नहीं हुई. उन्होंने राज्य की सरकार पर हमला भी बोला.

5:03 PM. 1 Mar 24 5:03 PM. 1 Mar

अर्जुन मुंडा दे रहे हैं स्वागत भाषण

हर्ल सिंदरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पहुंच गए हैं. केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा स्वागत भाषण दे रहे हैं.

5:01 PM. 1 Mar 24 5:01 PM. 1 Mar

सीएम चंपाई सोरेन ने अंग वस्त्र देकर किया पीएम मोदी का स्वागत

हर्ल सिंदरी के कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया.

4:55 PM. 1 Mar 24 4:55 PM. 1 Mar

पीएम मोदी के कार्यक्रम में सीएम समेत पहुंचे ये नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल डॉ सीपी राधाकृष्ण, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और हर्ल सिंदरी के एमडी एसपी मोहंती मौजूद हैं.

4:53 PM. 1 Mar 24 4:53 PM. 1 Mar

पीएम मोदी ने लोगों का किया अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड किनारे खड़े लोगों का गाड़ी से हाथ हिलाकर किया अभिनंदन किया.

4:52 PM. 1 Mar 24 4:52 PM. 1 Mar

डोमगढ़ हेलीपैड से सीसीआर रूम पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंदरी में बने डोमगढ़ हेलीपैड से हर्ल के सीसीआर रूम पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

4:46 PM. 1 Mar 24 4:46 PM. 1 Mar

डोमगढ़ हेलीपैड से सीसीआर रूम पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंदरी में बने डोमगढ़ हेलीपैड से हर्ल के सीसीआर रूम पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

4:43 PM. 1 Mar 24 4:43 PM. 1 Mar

काले सलवार सूट में आई युवती को पुलिस ने रोका

काला सलवार-सूट पहन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आई एक युवती को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब पुलिस ने उसे रोक दिया. युवती निराश होकर अपनी मां के साथ वापस लौट गई.

4:41 PM. 1 Mar 24 4:41 PM. 1 Mar

इन चीजों के साथ जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

सिंदरी में पीएम मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने काला बेल्ट, काला पर्स और पानी का बोतल ले जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया.

4:41 PM. 1 Mar 24 4:41 PM. 1 Mar

डोमकल हेलीपैड पर उतरा पीएम का हेलीकॉप्टर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मिनट की देरी से हर्ल पहुंचे. उनका हेलीकॉप्टर सिंदरी के डोमगढ़ हेलीपैड पर उतरा.

4:39 PM. 1 Mar 24 4:39 PM. 1 Mar

पीएम मोदी के आगमन पर लगे जय श्रीराम के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंदरी आगमन पर भाजपा समर्थकों ने उनके स्वागत में जमकर नारेबाजी की. लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए.

4:37 PM. 1 Mar 24 4:37 PM. 1 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल सिंदरी पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्ल सिंदरी पहुंच गए हैं. हर्ल के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

4:31 PM. 1 Mar 24 4:31 PM. 1 Mar

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन

3200 करोड़ की लागत से तैयार टोरी-शिवपुर फर्स्ट एंड सेकंड लाइन व बिराटोली-शिवपुर थर्ड लाइन 37.9 किमी

753 करोड़ की लागत से तैयार मोहनपुर-हंसडीहा तक 38 किलोमीटर नयी लाइन

292 करोड़ से तैयार नॉर्थ उर्मार सीएचपी-एसआइएलओ, सीसीएल रामगढ़

894 करोड़ की लागत से निर्मित टोरी-शिवपुर थर्ड रेल लाइन

8939 करोड़ रुपये से निर्मित हर्ल सिंदरी

469 करोड़ से बनी एफजीडी यूनिट बोकारो थर्मल स्टेशन ए बोकारो

7526 करोड़ की लागत से नॉर्थ करणपुर एसटीपीपी चतरा में बनी 660 मेगावाट की यूनिट

3:55 PM. 1 Mar 24 3:55 PM. 1 Mar

पीएम मोदी का स्वागत करने एयरपोर्ट पर पहुंचे झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. यहां पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

3:52 PM. 1 Mar 24 3:52 PM. 1 Mar

देवघर-डिब्रूगढ़ समेत इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन सर्विस

शिवपुरी स्टेशन पर लॉन्ग हॉल फ्रेट ट्रेन

टाटानगर और बदमपहाड़ में मेमू ट्रेन

3:49 PM. 1 Mar 24 3:49 PM. 1 Mar

पीएम मोदी का कार्यक्रम

10:45 बजे पूर्वाह्न दुर्गापुर से सिंदरी पहुंचेंगे

11:00 बजे बटन दबाकर देश के किसानों को समर्पित करेंगे उर्वरक प्लांट

12:00 बजे बरवाअड्डा स्थित सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से आयेंगे

3:46 PM. 1 Mar 24 3:46 PM. 1 Mar

सिंदरी में 45 मिनट रुकेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सिंदरी में आज लगभग 45 मिनट तक रुकेंगे. वह 8,939 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल) प्लांट के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे. सिंदरी से ही पीएम मोदी धनबाद रेल मंडल की कई योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर भाजपा द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से धनबाद, गिरिडीह व कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के वोटर्स को साधेंगे.

3:42 PM. 1 Mar 24 3:42 PM. 1 Mar

जीडी रोड बरवअड्डा किसान चौक से बदला ट्रैफिक रूट

जीटी रोड बरवाअड्डा किसान चौक से ट्रैफिक में बदलाव किया गया है. किसान चौक से आम लोगों के वाहन को संत निरंकारी चौक से पीछे कुर्मीडीह, बाबूडीह होते हुए धनबाद जा रहे हैं. मेमको मोड़ व बिरसा मुंडा पार्क चौक को भी बंद कर दिया गया है.

3:34 PM. 1 Mar 24 3:34 PM. 1 Mar

भाजपा के कार्यक्रम स्थल पर भी हो रही कड़ी जांच

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की भी सघन जांच की जा रही है. जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है.

3:32 PM. 1 Mar 24 3:32 PM. 1 Mar

कई पूर्व जीएम भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे

हर्ल बीआईपी जॉन में DAC व NTPC के साथ-साथ हर्ल के कई पूर्व जीएम भी पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. अधिकारियों को भी जांच के बाद ही कार्यक्रम स्थल के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है.

3:26 PM. 1 Mar 24 3:26 PM. 1 Mar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड पहुंचने से पहले ही हर्ल के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन और रेल के अधिकारी सिंदरी पहुंचने लगे हैं.

3:23 PM. 1 Mar 24 3:23 PM. 1 Mar

गिरिडीह और कोडरमा से धनबाद पहुंच रहे भाजपा समर्थक

गिरिडीह और कोडरमा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और समर्थक धनबाद पहुंचने लगे हैं. पीएम मोदी यहां बरवाअड्डा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. यहीं से पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत भी करेंगे. इसमें प्रदेश भाजपा के बड़े नेता, सांसद और विधायक शामिल होंगे.

3:19 PM. 1 Mar 24 3:19 PM. 1 Mar

पैदल परीक्षा देने गए स्टूडेंट्स

धनबाद के बरवाअड्डा में संत निरंकारी चौक को बंद कर दिया गया है. इसकी वजह से बरवाअड्डा में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को पैदल जाना पड़ा.

3:17 PM. 1 Mar 24 3:17 PM. 1 Mar

हर्ल के कार्यक्रम में शामिल होंगे ये नेता

पीएम मोदी 11:05 बजे हर्ल परिसर में बने सभा स्थल पर पहुंचेंगे. कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, केंद्रीय खाद्य, उर्वरक व रसायन तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा धनबाद के सांसद पीएन सिंह शामिल होंगे.

3:16 PM. 1 Mar 24 3:16 PM. 1 Mar

10:45 बजे हर्ल परिसर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वाह्न 10:45 बजे हर्ल परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे. यहां से सड़क मार्ग से हर्ल के सीसीआर रूम जायेंगे. वहां 11 बजे बटन दबाकर हर्ल को देश के किसानों को समर्पित करेंगे.

3:15 PM. 1 Mar 24 3:15 PM. 1 Mar

इन योजनाओं का भी होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो कोयला, एक एमओसीएफ व दो पावर से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

3:14 PM. 1 Mar 24 3:14 PM. 1 Mar

पीएम के स्वागत में दुल्हन की तरह सजा हर्ल सिंदरी प्लांट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में हर्ल सिंदरी प्लांट को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. पीएम मोदी रेलवे की 12 परियोजनाओं समेत कुल 17 योजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा 7 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. तीन-तीन लाइन की ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

3:12 PM. 1 Mar 24 3:12 PM. 1 Mar

सिंदरी में चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं सुरक्षाकर्मी

सिंदरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. डीजीपी ने खुद एक दिन पहले तैयारियों की समीक्षा की. एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल को अपने कब्जे में ले लिया. धनबाद से सिंदरी फाइनल रिहर्सल किया गया.

3:10 PM. 1 Mar 24 3:10 PM. 1 Mar

बरवाअड्डा से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी झारखंड यात्रा के दौरान धनबाद के बरवाअड्डा से लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के बड़े नेता और सांसद धनबाद पहुंच चुके हैं.

3:05 PM. 1 Mar 24 3:05 PM. 1 Mar

पीएम मोदी आज करेंगे 17 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की कोयला राजधानी धनबाद में शुक्रवार को 17 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे.

3:03 PM. 1 Mar 24 3:03 PM. 1 Mar

हर्ल प्लांट के परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम

सिंदरी के हर्ल प्लांट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा.

3:02 PM. 1 Mar 24 3:02 PM. 1 Mar

पीएम मोदी आज देंगे 35,747 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड आ रहे हैं. धनबाद के सिंदरी में उर्वरक प्लांट समेत 35,747 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे.

2:55 PM. 1 Mar 24 2:55 PM. 1 Mar

प्रधानमंत्री के आने से पहले सिंदरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आने से पहले ही धनबाद जिले के सिंदरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >