VIDEO: भारी बारिश के बीच जमशेदपुर की ओर बढ़ रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला

PM Modi Jharkhand Visit: पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला भारी बारिश के बीच जमशेदपुर पहुंच रहा है. थोड़ी देर में पीएम वहां पहुंचेंगे. विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

PM Modi Jharkhand Visit: झारखंड में भारी बारिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला तेजी से जमशेदपुर की ओर बढ़ रहा है. जमशेदपुर में थोड़ी देर बाद पीएम मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची से जमशेदपुर जाना था, लेकिन पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को सोनारी एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली. इसके बाद पीएम मोदी ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी कार्यक्रमों में भाग लिया. 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ग्रामीण विकास विभाग और रेलवे की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. झारखंड के हजारों लोगों को प्रधानमंत्री आ‍वास योजना-ग्रामीण की सौगात दी. योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री ने संक्षिप्त संबोधन भी दिया. इसमें उन्होंने कहा कि हम झारखंड के सपनों को साकार करेंगे. आदिवासियों को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है. इस संबोधन के थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री का काफिला जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया. पीएम मोदी चांडिल और मानगो पार कर चुके हैं. थोड़ी देर में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >