PM Modi In Jharkhand LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी का नये साल पर झारखंड को तोहफा, लाइट हाउस की रखी आधारशिला

PM Modi In Jharkhand LIVE , Prime Minister Narendra Modi, light house project, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये साल के पहले दिन आज शुक्रवार (एक जनवरी) को रांची में गरीबों को लाइट हाउस का तोहफा दिया. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धुर्वा में प्रस्तावित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. रांची में कुल 133.99 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत 1,008 आवासीय इकाइयों का निर्माण होना है. आपको बता दें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट में 315 वर्गफीट का वन बेडरूम फ्लैट दिया जायेगा.

Live Updates
6:08 PM. 1 Jan 21 12:38 PM. 1 Jan

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाउसिंग निर्माण से रोजगार भी मिलते हैं. हाउसिंग फॉर ऑल का सपना सबका पूरा हो. इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. निर्धारित दिशा में चलने की जरूरत है. छह लाइट हाउस की तकनीक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी.

6:08 PM. 1 Jan 21 12:38 PM. 1 Jan

श्रमिक भी गरिमा के साथ जीवन जीएं. इसके लिए उचित किराये के घर की व्यवस्था हो, जहां वे काम करते हैं. घरों पर जीएसटी में भी सरकार ने छूट दी है. कंस्ट्रक्शन से जुड़ा परमिशन ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है.

6:08 PM. 1 Jan 21 12:38 PM. 1 Jan

घर की चाबी लोगों के विकास का द्वार खोल रही है. इस चाबी की बड़ी ताकत है. कोरोना काल के दौरान ही एक और बड़ा कदम उठाया गया है. जो एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाते हैं या गांव से शहर आते हैं. उन्हें ध्यान रखते हुए भी कार्य किये जा रहा हैं. कम जगह में कई श्रमिक रहने को मजबूर रहते हैं.

6:08 PM. 1 Jan 21 12:38 PM. 1 Jan

शहरों में रहनेवाले मध्यम वर्ग के लोगों को होम लोन पर छूट दिया जा रहा है. आज देश में लगभग 60 हजार रियल स्टेट रेरा के तहत रजिस्टर्ड हैं. गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों में खुशियों लाने को लेकर काम किया जा रहा है. घर की चाबी मिलने पर सम्मानपूर्ण जीवन का हक मिल जाता है.

6:08 PM. 1 Jan 21 12:38 PM. 1 Jan

पीएम ने कहा कि गरीबों को घर के अलावा बिजली, पानी, रसोई गैस समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं. जियो टैगिंग की जा रही है. लाभुकों को राशि सीधे उनके अकाउंट में भेजी जा रही है.

6:08 PM. 1 Jan 21 12:38 PM. 1 Jan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामान्य व्यक्ति को भरोसा नहीं था कि कानून उसके साथ है. ब्याज की ऊंची दरों से भी परेशानी थी. पिछले छह साल से लोगों में भरोसा आया है कि अब उनका अपना घर होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरों में लाखों घर दिये जा चुके हैं. अभी भी घरों के निर्माण किये जा रहे हैं.

मुख्य बातें

PM Modi In Jharkhand LIVE , Prime Minister Narendra Modi, light house project, रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये साल के प���ले दिन आज शुक्रवार (एक जनवरी) को रांची में गरीबों को लाइट हाउस का तोहफा दिया. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धुर्वा में प्रस्तावित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया. रांची में कुल 133.99 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत 1,008 आवासीय इकाइयों का निर्माण होना है. आपको बता दें कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट में 315 वर्गफीट का वन बेडरूम फ्लैट दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >