दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जैसा होगा रांची का पिस्का स्टेशन, दुर्गा पूजा के पहले दिन हुआ शिलान्यास

पिस्का स्टेशन पर फेज-1 कार्य के तहत नये स्टेशन भवन का निर्माण किया जायेगा, नयी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की स्थापना की जायेगी, एक अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण कराया जायेगा, पार्किंग एवं परिसंचारी क्षेत्र का निर्माण होगा, ट्रैक मशीन के लिए साइडिंग तथा सिग्नल गुमटी का निर्माण भी किया जायेगा.

Indian Railways News: झारखंड की राजधानी रांची में दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल (Anand Vihar Terminal Delhi) जैसा रेलवे स्टेशन विकसित होने जा रहा है. नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर 2022 (सोमवार) को परियोजना के फेज-1 के कार्यों का शिलान्यास किया गया. रांची लोकसभा (Ranchi Lok Sabha) क्षेत्र के सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth), राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash), महुआ माजी (Mahua Maji) एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल (Navin Jaiswal) ने मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) सतीश कुमार की उपस्थिति में पिस्का स्टेशन (Piska Railway Station) के नये भवन एवं फेज-1 के कार्यों का शिलान्यास किया.

पिस्का स्टेशन पर फेज-1 में होंगे ये कार्य

पिस्का स्टेशन पर फेज-1 कार्य के तहत नये स्टेशन भवन का निर्माण किया जायेगा, नयी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की स्थापना की जायेगी, एक अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण कराया जायेगा, पार्किंग एवं परिसंचारी क्षेत्र का निर्माण होगा, ट्रैक मशीन के लिए साइडिंग तथा सिग्नल गुमटी का निर्माण भी किया जायेगा.

Also Read: झारखंड :30 माह में पूरा होगा रांची के रातू रोड से पिस्का मोड़ तक एलिवेटेड रोड

ये लोग थे शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित

सोमवार को फेज-1 के शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) बम बम पांडेय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार, मंडल अभियंता बिश्वजीत घोष, मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉ देबराज बनर्जी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी पिस्का स्टेशन पर उपस्थित थे.

ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

दूसरी तरफ, रेलवे ने मां दुर्गा के भक्तों की सहूलियत के लिए डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि क्वार नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ स्थित ‘मां बमलेश्वरी मंदिर’ जाने के लिए 26 सितंबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक दो ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गयी है.

Also Read: ट्रेन से दिल्ली जाना होगा ज्यादा सुगम, रांची रेल मंडल में बनेगी पिस्का-लोधमा लिंक लाइन

हटिया-लोकमान्य तिलक 2 मिनट रुकेगी

विज्ञप्ति में बताया गया है कि ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन पर आगमन 20:25 बजे होगा. यहां 2 मिनट रुकने के बाद ट्रेन 20:27 बजे प्रस्थान कर जायेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन पर आगमन 16:33 बजे होगा. 2 मिनट का ठहराव होगा. ट्रेन 16:35 बजे प्रस्थान कर जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >