Ranchi news : सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले की सीबीआइ जांच के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर

मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सुनियोजित तरीके से हत्या करने का लगाया आरोप

: मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सुनियोजित तरीके से हत्या करने का लगाया आरोप रांची. गोड्डा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गये सूर्या हांसदा के परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. सूर्या हांसदा की मां निलमुनी मुर्मू व पत्नी सुशीला मुर्मू ने मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सुनियोजित तरीके से पुलिस द्वारा सूर्या की हत्या करने का आरोप लगाया है. हत्या के पूरे मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की गयी है. प्रार्थी की ओर से दायर की गयी याचिका में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा एसपी, देवघर एसपी सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है. सूर्या हांसदा की मां ने बताया कि घटना से पहले देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव से उनके बेटे सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सूर्या हांसदा का कई राजनीतिक दलों से संबंध रहा है. वह बोरियो विधानसभा सीट से चार बार चुनाव लड़ चुका है. पहली बार 2009 में जेवीएम से तथा दूसरी बार 2014 में भी जेवीएम से चुनाव लडा था. तीसरी बार 2019 में भाजपा ने उसे टिकट दिया था. इस चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रहा था. वहीं 2024 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर उसने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद उसने जेएलकेएम पार्टी से चुनाव लड़ा था. उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त 2025 को देवघर जिले के नवाडीह गांव में पुलिस ने सूर्या हांसदा को गिरफ्तार किया था. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस बीच सूर्या ने हथियार छीनने की कोशिश की और मुठभेड़ में उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >