जमीन और लघु वन उपज पर होगा जनजातीय समुदाय का अधिकार, रांची में बोले पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज

Pesa Day Jharkhand: रांची में पेसा डे के मौके पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य इस अधिनियम पर लोगों को जागरूक करना था.

Pesa Day Jharkhand, रांची : पेसा डे पर झारखंड की राजधानी रांची के रेडिशन ब्लू में राष्ट्रीय कार्यशाला किया गया. इसका उद्देश्य पेसा अधिनियम को लेकर लोगों को जागरूक करना और सरकारों द्वारा इस दिशा में की गयी पहल से उन्हें अवगत कराना था. कार्यक्रम में भारत सरकार के पंचायती राज विभाग के सचिव विवेक भारद्वाज, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव, पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाल सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर पेसा अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि अधिनियम के द्वारा पेसा क्षेत्र की जमीन, लघु वन उपज, लघु खनिज पर जनजातीय समुदाय का अधिकार होगा.

सचिव विवेक भारद्वाज पेसा के ऊपर किये जा रहे कार्यों को सराहा

पेसा अधिनियम के कार्यशाला के दौरान सचिव विवेक भारद्वाज ने पेसा के ऊपर किए जा रहे कार्यों और पंचायतों में ज्ञान केंद्रों के निर्माण कार्यों को सराहा. साथ ही विभाग द्वारा पेसा गाण के निर्माण पर भी विभाग की सराहना की. वहीं संयुक्त सचिव आलोक नागर द्वारा पेसा अधिनियम के तहत जनजातीय समुदाय को प्रदत की गई शक्तियों के ऊपर प्रकाश डाला गया.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निशा उरांव ने इन बिंदुओं पर डाला प्रस्ताव

पंचायती राज विभाग की निदेशक निशा उरांव ने झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य की पेसा अधिनियम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला. जिसमें जमीन संबंधित मुद्दों पर ग्राम सभा को अधिकार और ग्राम सभा के द्वारा विवादों का निपटारा बिंदु प्रमुख थे. वहीं, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर पाल ने त्रिस्तरीय अपीलीय अधिकार और ग्राम सभा का निर्णय जैसे बिंदुओं पर प्रकाश डाला.

Also Read: DA Hike In Jharkhand: झारखंड के सरकारी कर्मियों की बल्ले बल्ले, मंहगाई भत्ता बढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >