ग्रीष्मकालीन अवकाश में बच्चों की सुरक्षा और अनुशासन पर दें ध्यान: डीएसपी

विद्यालयों के प्राचार्यों एवं स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

खलारी. पुलिस उप अधीक्षक खलारी रामनारायण चौधरी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता, अनुशासित दिनचर्या तथा स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से अपील की कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाये, ताकि बच्चे सुरक्षित वातावरण में रहकर अपने समय का सदुपयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए एक निश्चित रूटीन तैयार करना चाहिए और उसी के अनुसार पढ़ाई करनी चाहिए. डीएसपी ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की सलाह दी. इसके अलावा बच्चों को गलत संगति और असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए भी जागरूक करने पर जोर दिया गया. बैठक में स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये. डीएसपी ने कहा कि सभी स्कूल बसों के आवश्यक दस्तावेज अद्यतन होने चाहिए तथा बस चालकों के पास वैध एवं अनुभवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. चालक और उपचालकों का पुलिस सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि कई बार स्कूली छात्राओं के साथ बसों में छेड़खानी की शिकायतें सामने आती हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया कि बस चालकों और उपचालकों के साथ नियमित मासिक बैठक आयोजित की जाये, ताकि अनुशासन एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. स्कूल परिसर में मोबाइल फोन लाने पर रोक लगाने तथा छात्रों को बाइक से स्कूल आने से सख्ती से रोकने का निर्देश भी दिया गया. बैठक के अंत में उपस्थित प्राचार्यों एवं स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने डीएसपी द्वारा दिए गए सुझावों और निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का भरोसा दिलाया. बैठक में फादर आस्कर, ओंकार तिवारी, संजय दास, अविनाश कुमार, लालमुनि मुंडा, मुकेशकुमार सिंह, अंबुज कर्मकार, रामबली चौहान, जीएम विश्वकर्मा, डा कमलेश कुमार, जामवंत सिंह, अर्चना उपाध्याय उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >