डीएवी बचरा में अभिभावक संगोष्ठी

डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में सोमवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

पिपरवार. डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में सोमवार को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा पंचम से आठवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल हुए. शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बातचीत कर बच्चों की शैक्षणिक, सामाजिक व मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास किया, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावी बनाया जा सके. इस अवसर पर अभिभावक व शिक्षकों के बीच बच्चों में पायी जाने वाली कमियां व खूबियों को एक दूसरे से साझा किया गया. अंत में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया. मौके पर प्राचार्य साहिल ठकरान सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >