बच्चा लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक पर डंडे से हमला, सिर में आई गंभीर चोट

रांची के लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बाहर एक अभिभावक पर डंडे से हमला किया गया. पीड़ित ने रातू थाना में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रातू (रांची): सिमलिया स्थित लीवेंस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से बच्चे को लेने पहुंचे एक अभिभावक डॉ. दीपक कुमार पर एक व्यक्ति द्वारा डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर डॉ. दीपक कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शिकायत के अनुसार, स्कूल परिसर में एक अभिभावक ने डॉ. दीपक कुमार की पत्नी के साथ कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया. इसका विरोध करने के बाद उक्त व्यक्ति स्कूल से बाहर निकल गया. आरोप है कि वह डंडा लेकर स्कूल के बाहर डॉ. दीपक कुमार का इंतजार कर रहा था. जैसे ही डॉ. दीपक कुमार बाहर निकले, आरोपी ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया.

सिर में गहरी चोट, खून बहने लगा

डंडे के वार से डॉ. दीपक कुमार के सिर में गहरा कट लग गया और काफी खून बहने लगा. शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के समय मौके पर कई लोग मौजूद थे. उन्होंने पुलिस को आरोपी की तस्वीर और उसके वाहन का नंबर उपलब्ध कराने की बात कही है. पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस घटना के कारणों, मौके पर मौजूद लोगों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >