Sports : कंबोडिया से पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

प्रथम पारा थ्रोबॉल एशिया चैंपियनशिप

By Prabhat Khabar News Desk | April 2, 2025 11:05 PM

रांची. कंबोडिया में आयोजित प्रथम पारा थ्रोबॉल एशिया चैंपियनशिप में कांस्य जीत कर रांची लौटे झारखंड के खिलाड़ियों (महिला व पुरुष) का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. साथ ही खुली कार पर ‘विक्ट्री परेड’ निकाला गया. कांस्य जीतनेवाली पुरुष टीम में मुकेश कंचन (कप्तान), सनोज महतो, मुकेश कुमार महतो, पवन लकड़ा, राजेश कुमार मेहता शामिल हैं. वहीं, महिला वर्ग में प्रतिमा तिर्की, अनिता तिर्की, महिमा उरांव, संजुक्ता एक्का, पुष्पा मिंज, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा शामिल थे. रांची रेलवे स्टेशन पर संजू कुमारी, भारत साहू, शिवरानी कुमारी, आर्यन, अनीता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, उप मुखिया हूंदुर महेश महतो, श्याम साहू, सरिता सिन्हा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है