Paneer Sold in Ranchi : साल का पहला दिन गुरुवार, शाकाहारी हुए लोग, आठ हजार किलो से ज्यादा पनीर बिका

Paneer Sold in Ranchi : साल के पहले दिन गुरुवार होने से लोगों ने शाकाहार अपनाया. रांची के बाजार में आठ हजार किलो से ज्यादा पनीर बिका. कई खुदरा दुकानों और डेयरी बूथों पर सप्लाई कम पड़ गयी.

Paneer Sold in Ranchi : नया साल का पहला दिन गुरुवार पड़ने के कारण लोगों ने शाकाहारी व्यंजनों पर खासा जोर दिया. इसका असर बाजार में साफ दिखा. नये साल के मौके पर मेधा और सुधा डेयरी ने मिलकर 8,000 किलो से अधिक पनीर की बिक्री की. पनीर की मांग उम्मीद से कहीं अधिक रहने के कारण कई खुदरा दुकानों और डेयरी बूथों पर इसकी सप्लाई कम पड़ गयी. स्थिति यह रही कि कई लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी पनीर उपलब्ध नहीं हो पाया. सामान्य दिनों में दोनों डेयरी मिलकर प्रतिदिन करीब 2,500 किलो पनीर की बिक्री करती हैं, लेकिन पहली जनवरी को यह आंकड़ा तीन गुना से भी अधिक रहा.

दूध की बिक्री में भी उछाल

खीर और अन्य व्यंजनों के लिए लोगों ने दूध की भी जमकर खरीदारी की. सामान्य दिनों में दोनों डेयरी मिलकर करीब 1.82 लाख लीटर दूध की बिक्री करती हैं, जबकि पहली जनवरी को यह बढ़कर 2.65 लाख लीटर से अधिक पहुंच गयी. इधर, नये साल पर दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पादों की बढ़ी मांग को देखते हुए डेयरी कंपनियों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी. पनीर, दूध सहित अन्य उत्पादों की भरपूर सप्लाई देने का प्रयास किया गया. इसके बाद भी शाम तक बाजार में लोगों को कहीं कहीं ये नहीं मिला.

यह भी पढ़ें : Picnic Style Matar Paneer Recipe: पिकनिक के लिए परफेक्ट रेसिपी: टेस्टी मटर पनीर बनाए मिनटों में

मशरूम की भी रही भारी मांग

पनीर के साथ-साथ मशरूम की मांग भी काफी अधिक रही. खुदरा दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी मशरूम उपलब्ध नहीं हो पा रहा था. कई दुकानदारों ने मौके का फायदा उठाते हुए 200 ग्राम मशरूम 60 रुपये में बेचा, जबकि सामान्य दिनों में इसकी कीमत 50 रुपये रहती है. मशरूम विक्रेता आरएन गुप्ता ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इस बार मांग काफी ज्यादा रही. लोगों ने जमकर इसका लुत्फ उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >