Ranchi news : पंचपरगनिया में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए छह माह बाद भी नहीं हो सका इंटरव्यू

जुलाई 2025 में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कागजात का सत्यापन कराया गया.

रांची.

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) राज्य के विश्विवद्यालयों में पंचपरगनिया विषय में कुल सात पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए कागजात सत्यापन कराने के बाद इंटरव्यू लेना भूल गया है. बताया जाता है कि जुलाई 2025 में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कागजात का सत्यापन कराया गया. लेकिन, लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी झारखंड लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू की तिथि निर्धारित नहीं की है. झारखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2018 में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है. इधर, रांची विवि पीजी विभाग में नियमित शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. दूसरी ओर नियुक्ति की आस में अभ्यर्थी पिछले आठ वर्ष से बैठे हुए हैं. पंचपरगनिया भाषा-साहित्य एवं कला परिषद ने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा विभाग व जेपीएससी को कई बार पत्र व ज्ञापन भेज कर आग्रह किया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. परिषद के सचिव डॉ विष्णुचरण सिंह मुंडा ने कहा है कि नियमित शिक्षक व अस्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर के नहीं रहने पर नीड बेस्ड व शोधार्थी के भरोसे विवि व कॉलेज चल रहे हैं. शोध निर्देशक नहीं रहने से शोध कार्य भी प्रभावित हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >