ranchi news : पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव आज, महारुद्राभिषेक होगा

ranchi news : पहाड़ी मंदिर में पहाड़ी बावा के दो दिवसीय तिलकोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. तिलकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मुख्य मंदिर में महारुद्राभिषेक होगा.

रांची. पहाड़ी मंदिर में पहाड़ी बावा के दो दिवसीय तिलकोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. तिलकोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से मुख्य मंदिर में महारुद्राभिषेक होगा. इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया जायेगा. तीन फरवरी को बाबा का तिलकोत्सव होगा. इस अवसर पर सुबह में सरकारी पूजा-अर्चना, आठ बजे बाबा के महाभंडारे का प्रसाद अर्पित कर महाभंडारा शुरू होगा. वहीं दोपहर एक बजे बाबा का शृंगार दर्शन होगा. शाम चार बजे आर्यपुरी शिवपंच मंदिर हिमालय परिवार की ओर से गाजे-बाजे के साथ तिलकोत्सव की रस्म की जायेगी. शाम 7.30 बजे महाआरती होगी.

महाशिवरात्रि से पहले पहाड़ी मंदिर की सीढ़ी का कार्य पूरा कर लें

पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार ने महाशिवरात्रि से पहले पहाड़ी मंदिर की सीढ़ी का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. वे गुरुवार को मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. इस दौरान पहाड़ी मंदिर में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कोषाध्यक्ष एवं उपस्थित सदस्यों को अहम निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >