दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान व मातृ सम्मेलन का आयोजन

जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर समारोह का आयोजन किया गया.

मैक्लुस्कीगंज. जाह्नवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मैक्लुस्कीगंज में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित दादा-दादी, नाना-नानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की. विद्यालय के भैया-बहनों ने अतिथियों का स्वागत गान प्रस्तुत किये व दादा-दादी, माता-पिता का चरण वंदन किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम के उद्देश्य को रखते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा आनेवाली पीढ़ियों तक चलता रहे, इस हेतु वट वृक्ष रूपी दादा-दादी, नाना-नानी को वर्तमान काल में भी परिवार व समाज में उचित सम्मान यथावत बना रहे. तीन पीढ़ियों को जोड़कर चलने वाली अपनी संस्कृति की पहचान बनी रहे. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दादा-दादी, नाना-नानी व माता-पिता के साथ अपनी ही संतान से बनी दूरियां को पाटना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. इस दौरान कई दादा-दादी, नाना-नानी व माता-पिता कार्यक्रम से प्रभावित होकर भावुक हो गये. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रसाद साहू ने अभिभावकों को भैया बहनों के शैक्षणिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास एवं विद्यालय के प्रयास में अभिभावकों के सक्रिय सहयोग हेतु आग्रह कर ध्यानाकर्षित किया गया. संचालन संजय प्रसाद एवं कार्यक्रम प्रमुख ममता गुप्ता ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य रमाशंकर सिंह, सरिता गुप्ता, विजय कुमार, सरिता गुप्ता, सुशीला कुजूर अन्य ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >