सिल्ली रेलवे स्टेशन में एक ही टिकट काउंटर, यात्री परेशान

मुरी रांची रेल खंड ने के सिल्ली रेलवे स्टेशन में एक ही टिकट काउंटर होने के कारण यात्रियों की भीड़ व परेशानी बढ़ गयी है.

सिल्ली. मुरी रांची रेल खंड ने के सिल्ली रेलवे स्टेशन में एक ही टिकट काउंटर होने के कारण यात्रियों की भीड़ व परेशानी बढ़ गयी है. स्टेशन पर सिर्फ एक टिकट काउंटर होने के कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. एक काउंटर बंद रहती है, वहीं नवनिर्मित दो काउंटर भी बंद हैं. जिसकी वजह से यात्रियों को टिकट के लिए कतार में देर तक इंतजार करना पड़ रहा है. कई बार कतार लंबी होने की वजह से लोगों की ट्रेनें तक छूट जाती हैं. भीड़ के कारण अक्सर टिकट को लेकर नोक-झोंक भी होती रहती है. इससे आमजनों को और परेशानी होती है. ज्ञात हो कि सिल्ली रेलवे स्टेशन काफी महत्वपूर्ण स्टेशन है. करीब बीस पंचायतों के अलावा पूरे विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों का यहां चौबीसों घंटे आवागमन लगा रहता है. सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि भी सिल्ली में यात्रियों की सुविधा बहाल किये जाने को लेकर रेल प्रशासन को कई बार आग्रह कर चुके हैं. इसके बावजूद इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा की अनदेखी करने से आमजनों में आक्रोश है. रांची ग्रामीण जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगेंद्र नाथ गोस्वामी ने भी रेलवे के उच्चाधिकारियों से सिल्ली रेलवे स्टेशन पर अलग से खिड़की खोलने की मांग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >