मांडर विधानसभा क्षेत्र में लगातार किये जा रहे विकास कार्य : कृषि मंत्री
लापुंग.
प्रखंड क्षेत्र के चार पीसीसी पथ निर्माण योजनाओं का राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने शिलान्यास किया. सभी योजनाएं ग्रामसभा से पारित हैं. योजनाओं में ग्राम करंजटोली मोड़ से मंगरा उरांव के खेत तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य, ग्राम महुगांव मिशन में स्व दोमेशिया भेंगरा के घर से निकोलस टोपनो के घर तक पीसीसी, ग्राम महुगांव मिशन में हेमंत मिंज के घर से स्व सामुएल बरला के घर तक पीसीसी और ग्राम गाड़ी में तेब्बा उरांव के घर से देवी मंडप तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य शामिल हैं. श्रीमती तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं. राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्ता व तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित करना है. सड़क, पुल, सिंचाई, शिक्षा और खेल जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता है. मौके पर सुदामा महली, उप प्रमुख विश्वनाथ मुंडा, जनमेजय पाठक, सरोज मुंडा, हेमंत मिंज, ऑस्कर होरो, स्वाति भेंगरा, दुबराज साहू, पहरू लोहरा आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.