बेड़ो में तीन सड़क दुर्घटनाएं, एक की मौत, चार घायल

बेड़ो में सोमवार को अलग-अलग तीन सड़क दुघर्टनाओं में एक की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए.

बेड़ो. बेड़ो में सोमवार को अलग-अलग तीन सड़क दुघर्टनाओं में एक की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए. पहली घटना बेड़ो-लोहरदगा सड़क पर करांजी पुल के समीप शाम 6.15 बजे हुई. विपरीत दिशा से आ रहा एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक चालक 28 वर्षीय नारायण महतो पिता धनेश महतो की मौके पर ही मौत हो गयी. पीछे बैठा बाइक सवार 26 वर्षीय किशुन महली पिता फेकुआ महली घायल हो गया. दोनों लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के भैसमुंदो गांव के रहने वाले हैं. घायल किशुन महली ने बताया कि होंडा साइन बाइक से बड़ो में शादी समारोह से लौट रहे थे. दूसरी घटना, बेड़ो-ककरिया सड़क पर बैरटोली गांव के समीप 6:30 बजे हुई. बाइक सवार पंडरा कुसुम टोली निवासी 17 वर्षीय आकाश उरांव पिता सोहराई उरांव और उसके चाचा 25 वर्षीय बिरसा कच्छप पिता सनिका उरांव घायल हो गए. दोनों बजाज एफजेड बाइक से बेड़ो बाजार से घर लौट रहे थे. बाइक असंतुलित होने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए. ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. बिरसा को रिम्स रेफर कर दिया गया. तीसरी घटना, बेड़ो के बोदा गांव में शाम 6.30 बजे बेड़ो बाजार से वापस लौटते समय बाइक सवार 55 वर्षीय बोदा निवासी मैजू मुंडा पिता जतरु मुंडा और बाइक चालक चरकु मुंडा बाइक असंतुलित होने पर गिर गए. बाइक चालक तो बच गया, लेकिन मैजू मुंडा घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >