राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

नगड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पिलर संख्या 06 के पास राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगड़ी निवासी संजय केशरी (50) पिता-गंदुरा साहू के रूप में की गयी.

पिस्कानगड़ी. नगड़ी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पिलर संख्या 06 के पास राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नगड़ी निवासी संजय केशरी (50) पिता-गंदुरा साहू के रूप में की गयी. घटना के बाद नगड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजय केशरी फेरी लगाकर पान मसाला और टॉफी चॉकलेट बेचने का काम करता था. शाम करीब 5.30 बजे वह रेलवे लाइन की ओर जा रहा था. उसी वक्त पिस्का स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी. इसी बीच वह अचानक ट्रैक पर आ गया. स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति को खड़ा देख ट्रेन का ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा, लेकिन वह ट्रेन के नजदीक आते ही ट्रैक पर लेट गया, जिससे कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. लोगों के अनुसार संजय पिछले कई दिनों से गुमशुम रहा करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >