ट्रेन हादसे में घायल हुए एक यात्री की मौत

दूसरे घायल यात्री को भी राज अस्पताल में भर्ती किया गया

रांची/सिल्ली. सुइसा रेलवे स्टेशन के लैंगडीह रेलवे क्रॉसिंग के पास नीलांचल एक्सप्रेस पर हाइटेंशन तार गिरने से इसकी चपेट में आने वाले राहुल कुमार की मौत हो गयी है़ वह राज अस्पताल में भर्ती थे़ सूत्रों के अनुसार सोमवार की दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हाेने की सूचना है़. राहुल रायबरेली के होलोर के रहनेवाले थे़ उधर, घायल दूसरे यात्री रायबरेली के सरौरा निवासी रामा शंकर चौधरी को बेहतर इलाज के लिए मुरी के सिंगपुर अस्पताल से राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है़ उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है़ गौरतलब है कि दोनों एस फोर बोगी में रायबरेली से जमशेदपुर जा रहे थे. सुबह के समय वे ट्रेन के गेट के पास खड़े थे. इतने में एक जोरदार आवाज के साथ लोहे के रॉड जैसी चीज ट्रेन को रगड़ते हुए निकल गयी. इसी क्रम में दोनों घायल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >