सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग घायल हो गये.

बेड़ो. थाना क्षेत्र के बेड़ो लोहरदगा मार्ग पर रतन टोली गांव के समीप सोमवार की शाम लगभग सात बजे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला इटकी थाना क्षेत्र के कूर्गी गांव निवासी सुकरो उराईन (41) पति एतवा उरांव की मौत हो गयी. वहीं बेड़ो चचकोपी की महिला जतरी उरांव (40) पति विनोद उरांव गंभीर रूप से घायल हो गयी. यहां हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सुकरो उराइन की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गयी. लोगों ने एंबुलेंस बुलाया था, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची, वहीं गंभीर रूप से घायल जतरी उरांव व रंथू उरांव को स्वजनों ने निजी वाहन से रिम्स रांची ले गये. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बेड़ो थाना पुलिस ने शव को थाने ले आयी है. थाना प्रभारी सुजित कुमार उरांव ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जायेगा. इधर महिला सुकरो की मौत की सूचना पर सीएचसी पहुंचे स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. वहीं, दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में वनटोली गांव निवासी रंथू उरांव (45) और रामा उरांव (55) शामिल हैं. जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा सुमन एक्का ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >